Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबई

PICS / VIDEO : जहीर-सागरिका के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुचे विराट-अनुष्का , जमकर किया डांस

मुंबई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और सागरिका घाटगे द्वारा सोमवार को दिए गए शादी के ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट, खेल और फिल्मी दुनिया की हस्तियों का जमावड़ा रहा। इस रिसेप्शन पार्टी में विराट कोहली अपनी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शामिल हुए. पार्टी में विराट ग्रे सूट में बेहद डैशिंग लग रहे थे, जबकि अनुष्का ग्रे और सिल्वर लहंगा चोली लुक में नजर आईं. पार्टी में विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ये जोड़ी बेहद जच रही हैं.विराट और अनुष्का के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इन दोनों ने इस रिसेप्शन में इस तरह डांस किया मानो उन्हें कोई देख नहीं रहा है, उन्होंने मस्त होकर ठुमके लगाए। ये दोनों इससे पहले युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में ठुमके लगा चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/BcB1nNTDcUS/?taken-by=iamabhayvirat18

https://www.instagram.com/p/BcB7K5dHhBC/?taken-by=virushka_folyf

https://www.instagram.com/p/BcB296tnCw1/?taken-by=virushka_folyf

https://www.instagram.com/p/BcB22TfHICW/?taken-by=virushka_folyf

https://twitter.com/ViratsPlanet/status/935387134915092480

kbn 10 s3

kbn 10 s6

kbn 10 s4

kbn 10 S1

इस रिसेप्शन में विराट के अलावा सचिन तेंडुलकर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग शामिल हुए। रैना और युवराज की वाइफ भी उनके साथ मौजूद थी। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी आकर्षण का केंद्र थी। इनके अलावा ‍बॉलीवुड से सुष्मिता सेन, चक दे इंडिया स्टार चित्राशी रावत तथा अरशद वारसी उपस्थित थे।

समारोह में जहीर ने डार्क ब्लू शेरवानी पहनी हुई थी जबकि सागरिका ने गोल्डन क्रीम कलर का बनारसी लहंगा चोली पहनी थी। उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी भी पहनी थी।

 

Related Articles

Back to top button
Close