Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

UP बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत बिगड़ी, आरएमएल में भर्ती

National.नई दिल्ली, 16 मार्च = उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष और फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य की तबीयत खराब हो गई। उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल केशव मौर्य को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है जहां उनकी सामान्य जांच की गई है।

केशव मौर्य को दोपहर में कुछ घबड़ाहट महसूस हुई जिसके बाद फौरन उनको आरएमएल लाया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि केशव का ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा नोट किया गया। फिलहाल उनको चौबीस घंटे के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा। यहां उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मौर्य को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

राहुल गांधी बीमार मां की देखरेख के लिए जाएंगे विदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर जारी रस्साकसी के बीच मौर्य की तबीयत बिगड़ी है। इसके पहले केशव ने गुरुवार सुबह संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
Close