Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रविधानसभा चुनाव

विस चुनाव : राकांपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी कर दी। पार्टी मुखिया शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील और अजीत पवार सहित अन्य नेता शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों में शरद पवार की सांसद पुत्री सुप्रिया सुले भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटील, पार्टी सांसद सुनील तटकरे, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुणभाई गुजराथी, विधायक शशिकांत शिंदे, हसन मुश्रीफ, जितेंद्र आव्हाड, पूर्व विधायक अनिल देशमुख, किसान नेता अण्णा डांगे, विधायक राजेश टोपे, सांसद डॉ.अमोल कोल्हे, वंदना चव्हाण, माजिद मेमन, प्रदेश महासचिव अमोल मेटकरी, वर्षा पटेल, विधायक प्रकाश गजभिये, किरण पावसकर, सतीश चव्हाण, विक्रम काले, रामराव वडकुते, पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष फौजिया खान, शब्बीर विद्रोही, सामाजिक न्याय विभाग के प्रदेशाध्यक्ष जयदेव गायकवाड और नरेंद्र वर्मा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

सूची में राकांपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष रुपाली चाकनकर, युवक प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब शेख, ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर बालबुधे, नसीम सिद्दीकी, शेख सुबान अली, अविनाश धायगुडे, प्रदीप सोलंके, सुषमा अंधारे और युवा महिला सेल की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सक्षणा सलगर आदि का समावेश है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एसआर कोहली ने सूची जारी की है। एजेंसी हिस

Tags

Related Articles

Back to top button
Close