खबरे

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर सुशील पांडेय की नालासोपारा शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति .

नालासोपारा,10 दिसम्बर  (आर एन सिंह):राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सुशील पांडेय को नालासोपारा शहर उपाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है| पांडेय की इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल व्याप्त है|
ज्ञात हो को वसई पूर्व अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग स्थित सेंट्रल होटल में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की ओर से आयोजित किया गया था| उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आयोग के सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया था| उपस्थित सभी गणमान्यों का ट्राफी और सत्कार चिन्ह देकर सम्मान किया गया| आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा द्वारा उक्त अवसर पर सुशील पांडेय को नालासोपारा शहर उपाध्यक्ष के रूप जिम्मेदारी दी गयी| इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पांडेय की इस नियुक्त का स्वागत किया| वही पांडेय द्वारा आयोग के सामाजिक कार्यों और लोगों को जनजागृत करने की बात कही गयी|

Related Articles

Back to top button
Close