महाराष्ट्रमुंबई

आगरी समाज विकास मंडल का 34वां स्नेह सम्मेलन संपन्न,विकास के लिए समाज एक साथ आए-ठाकूर

वसई (आर एन सिंह)27 नवम्बर :  वसई पश्चिम अंतर्गत दीवानमान स्थित लक्ष्मीबाई भीवा मानकर सभागृह, हनुमान मंदिर में आगरी समाज विकास मंडल का ३४वां स्नेह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न किया गया| इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वसई के विधायक हितेंद्र ठाकुर ने विकास के लिए समाज को एकत्र होने पर विशेष बल देने की बात कही गयी| 

.

ज्ञात हो कि वसई के आगरी समाज मंडल द्वारा स्नेह सम्मलेन का आयोजन प्रति वर्ष करती आ रही है| समाज द्वारा इस वर्ष अपना ३४वां आगरी समाज विकास मंडल द्वारा स्नेह सम्मेलन मनाया गया| वसई पश्चिम अंतर्गत स्थित आयोजित सम्मेलन में समाज द्वारा बढ़चढ़कर भाग लिया गया| यह कार्यक्रम सुबह ९.०० बजे से प्रारंभ किया गया| कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूम में विधायक हितेंद्र ठाकुर, पनवेल मतदार सघ के विधायक बालाराम पाटिल, आगरी समाज के वरिष्ठ नागरिक व पूर्व मनपा महापौर नारायण मानकर, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापती रमेश वझे, अध्यक्ष मदन किनी, नगर सेवक कल्पेश मानकर, किरण भोईर, प्रगती  पतसंस्था के अध्यक्ष प्रकाश भोईर, जिला परिषद सदस्य देवराम पाटिल, अशोक पाटिल और भरत भोईर आदि गणमान्य उपस्थित हुए|

नालासोपारा में भाजपा का जनता दरबार संपन्न , 150 से अधिक शिकायतें हुई दर्ज .

 .

सभा को संबोधित करते हुए विधायक हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि आगरी समाज शिक्षा और सामाजिक कार्यों में तेजी से आगे आ रहा है| उन्होंने कहा समाज के लोगों द्वारा कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है, शिक्षा के क्षेत्र कदम बढ़ाते हुए समाज के विद्यार्थियों द्वारा विदेश में भी शिक्षा ग्रहण किया जा रहा है| विकास की दृष्टी से आगरी समाज को एकत्र होने जरूरत है| इससे समाज को एक नयी दिशा और गति प्रदान होती है| ठाकुर ने कहा कि समाज,सामाजिक-सांस्कृतिक और चिकित्सा क्षेत्र में आगे है। वसई प्रगती संस्था की ओर से ३०० करोड़ रुपये का व्यवसाय किया गया है| ९ हजार से अधिक सभासदों की संख्या द्वारा गरीब व जरुरतमंदो की मदद की जाती है|

 .

इसी तरह से शिक्षक मतदार संघ के विधायक बालाराम पाटिल ने कहा कि आगरी समाज शिक्षण संस्थान को मै मदद करने के लिए सदैव तत्पर हूँ|  समाज की प्रगती के लिए अधिक से अधिक लोगों को एकत्र होने की जरूरत है| इस अवसर पर प्रतिभाशील विद्यार्थियों का सम्मान किया गया| इसी प्रकार कला-क्रीड़ा प्रतियोगिता में ३०० से अधिक बच्चों द्वारा भाग लेने वाले बच्चों की सूचि दी गयी| इनमें जिन बच्चों द्वारा उत्कृट प्रदर्शन किया गया था| उपस्थित गणमान्यों द्वारा उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया| वसई प्रगती पतसंस्था समाज के लिए अच्छा कार्य करने की जानकारी आगरी समाज विकास मंडल के अध्यक्ष मदन किनी द्वारा दी गयी| कार्यक्रम का सूत्रसंचालन हितेश पाटिल और आभार रमेश वझे द्वारा व्यक्त किया गया|

आगे पढ़े : विरार : महापौर के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,मनपा मुख्यालय भूमिपूजन समेत वाहनों का किया गया लोकार्पण .

 

Related Articles

Back to top button
Close