खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

राणे के भाजपा में जाने से मंडराया विपक्षी नेता पद पर खतरा

मुंबई, 21 अगस्त : कांग्रेस नेता नारायण राणे का अपने समर्थकों सहित भाजपा में जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इससे कांग्रेस को विपक्षी पद गंवाना पड़ेगा, यह भी साफ हो गया है। उधर नारायण राणे के लिए वरिष्ठ भाजपा के मंत्री चंद्रकांत पाटील अपना दो नम्बर का राजस्व मंत्रालय भी छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि नारायण राणे को राजस्वमंत्री पद मिल सकता है। 

विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को 42 सीटें मिली है ,जबकि राकांपा को 41 सीटें मिली हैं। इस तरह एक अधिक सीट मिलने से कांग्रेस पार्टी को विधानसभा में विपक्षी पद मिला है और राधाकृष्ण विखे पाटील विपक्षी नेता पद पर नियुक्त किए गए हैं। नारायण राणे के भाजपा में जाने पर राणे समर्थक दो विधायक भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। नीतेश राणे खुद नारायण राणे के बेटे हैं , तो कालीदास कोलंबकर राणे समर्थक हैं , जो राणे के साथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

पुणे : हुबली एक्सप्रेस पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा , तीन घायल

इस तरह नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की दो सीटें कम हो जाएंगी , जिससे विधानसभा में कांग्रेस की संख्या घटकर 40 रह जाएगी। इस प्रकार विधानसभा में विपक्षी नेता पद पर राकांपा का दावा अपने आप पक्का हो जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को राकांपा विपक्षी नेता पर सौंप सकती है। 

Related Articles

Back to top button
Close