खबरेमध्यप्रदेश

गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्रीय मंत्री का पुतला.

MP. इंदौर, 02 फरवरी =  गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया। हांलाकि पुलिस ने इस आंदोलन के दौरान पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन पुतला दहन करने में कांग्रेसी कामयाब हो गए।

बड़ी संख्या में पहुँचे कांग्रेस नेताओं ने योजना बना कर पुतला जलाया। भारी संख्या में पुलिस बल रीगल चौराहे पर तैनात था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नोटबंदी से देश की जनता पहले ही परेशान है, अब गैस की कीमतों में वृद्धि से जनता और बेहाल हो जाएगी। केंद्र सरकार को कांग्रेस ने जनविरोधी सरकार बताया। कांग्रेस नेता रघु परमार ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश की नीतियों को जमकर कोसा।

Related Articles

Back to top button
Close