खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

वर्धा के दूरदर्शन केंद्र होंगे बंद

नागपुर, 20 जनवरी (हि.स.) । वर्धा जिले के तीन दूरदर्शन केंद्र आगामी 31 जनवरी से बंद हो जाएंगे। वर्धा के साथ ही महाराष्ट्र के कुल 276 रिले केंद्र भी बंद होंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दूरदर्शन प्रबंधन ने महाराष्ट्र के वर्धा, आर्वी व पुलगांव सहित कुल 276 रिले केंद्र बंद करने का फैसला किया है।

केबल चैनल्स के आने से पहले दूरदर्शन ही आमजन के लिए सूचना व मनोरंजन का एकमात्र दृश्य स्रोत था। वर्धा जिले के तीनों केंद्र- वर्धा, आर्वी व पुलगांव को आगामी 31 जनवरी से बंद कर दिया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
Close