खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता , बेटी के गर्भवती होने पर खुला राज़

मुंबई, 12 सितम्बर : जलगांव जिले में मुक्ताईनगर तहसील के तालखेड़ में रहने वाले सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का खुलासा तब हुआ, जब यह समझ में आया कि नाबालिग प्रेग्नेंट है। बेटी के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार जलगांव के मुक्ताईनगर तहसील के बोराला गांव में रहने वाली महिला तहसील के तालखेड़ में रहने वाले अशोक नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। महिला को पहले पति से एक बेटी है। महिला और उसका दूसरा पति अशोक नाबालिग बेटी के साथ कुछ दिनों तक तालखेड़ में रहे और बाद में बोराला गांव में रहने के लिए आ गए। इसी बीच बेटी के पेट में दर्द बढ़ जाने से महिला ने बेटी को अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच करके बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है।

पालघर में देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महिला ने अपनी बेटी से जब इस बारे में पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसका सौतेला पिता ही बीते आठ से दस महीनों से उसके साथ गंदी हरकतें कर रहा है। इस बात से नाराज महिला ने अपने पति पर ही सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके तथाकथित आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी घटना को लेकर जांच पड़ताल में लगीे हुई है। बहरहाल इस घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
Close