खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

नालासोपारा में भाजपा का जनता दरबार संपन्न , 150 से अधिक शिकायतें हुई दर्ज .

वसई (आर एन सिंह)28 नवम्बर :  भारतीय जनता पार्टी नालासोपारा शहर की ओर से जनता दरबार का आयोजन संपन्न किया गया| नागरिकों की समस्या और निवारण करने के लिए पालघर के सांसद एडवोकेट चिंतामनी वनगा मुख्य रूप से उपस्थित हुए | उक्त अवसर पर मनपा, पुलिस, एमएसईबी और तहसील आदि विभागों ने लिया भाग| नागरिकों द्वारा १५० से अधिक समस्याओं से भरी शिकायतों को दर्ज कराया गया| वही सभी मामलों का एक हफ्ते के अंदर निपटारा करने को संबंधित विभागों को सांसद कही गयी| 
ज्ञात हो कि नालासोपारा स्थित स्टेशन रोड, अचोले गणेश मंदिर के सामने भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी नालासोपारा शहर की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया | भाजपा के पालघर सांसद चिंतामनी वनगा उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए| भाजपा की ओर से पहली बार किसी सांसद द्वारा नालासोपारा शहर में जनता दरबार का आयोजन किया गया | भाजपा की ओर से आयोजित जनता दरबार में मनपा, पुलिस, एमएसईबी और तहसील आदि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए|
kbn10 news ,palghar bjp2
इस दरम्यान १५० से अधिक शिकायत के पत्र नागरिकों द्वारा दिए गए.जिसमें २० शिकायत तहसील विभाग की दर्ज की गयी है| सांसद ऍड. चिंतामनी वनगा द्वारा सभी शिकायतों को एक हफ्ते के अंदर निपटारा करने की बात अधिकारियों से की गयी है| इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों और अधिकारियों को आभार प्रकट किया गया| उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों की समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द किया जायेगा
इस अवसर पर नालासोपारा शहर उपाध्यक्ष शशिकांत दुबे , भाजपा नगर सेवक व जिला सचिव किरण भोईर, वसई-विरार शहर जिला अध्यक्ष सुभास साटम, नालासोपारा शहर अध्यक्ष जितेंद्र पाटिल,शहर महासचिव मनोज बारोट , सदस्य जिला कार्यकारिणी शक्ति शेखावत सहित सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि के सहयोग से जनता दरबार का आयोजन किया गया| 

Related Articles

Back to top button
Close