खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली सात साल की सजा

मुंबई, 30 जनवरी, : पालघर जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गत 2013 में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को ठाणे सेशन कोर्ट ने सात साल व सात हजार रुपये दंड की सजा सुनाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2013 में घटना तब हुई जब वाडा निवासी 25 वर्षीय महिला दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी।

पालघर जिला : बुधवार को होगा भाजपा सांसद चिंतामण वनगा का अंतिम संस्कार , CM सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल

तभी रास्ते में घात लगाकर बैठा अशोक कृष्णा मुकणे (26) ने महिला का मुंह दबाकर उसे एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसने उसे मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। वारदात के वक्त महिला का मंगलसूत्र भी गायब हो गया था। वरदान के बाद पीड़ित महिला ने वाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस धारा 376, 323, 506, 427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। चार साल बाद केस की सुनवाई के दौरान सोमवार को आरोपी मुकणे को ठाणे सेशन कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close