खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर में पुलिस को मीली बड़ी कामयाबी , एक दिन में चार चैन स्नैचर गिरफ्तार

मुंबई 10 फरवरी : माणिकपुर व तुलींज पुलिस स्टेशन द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए वसई तालुका क्षेत्र में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले चार शातिर चेन स्नैचरों को भिवंडी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरिपियों से कुल 21 मामलों का पर्दाफाश करते हुए 11 लाख 50 हजार रूपये मूल्य के सोने के आभूषण व घटना में इस्तेमाल किये गए मोटरसायकल को बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय,वसई में आयोजित एक पत्रकार परिषद के दौरान जिला पालघर पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ सिंगे व अपर पुलिस अधीक्षक राजतिलक रौशन द्वारा संयुक्तरूप से दी गयी। साथ ही बताया कि तालुका के माणिकपुर, अर्नाला व तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बढ़ते चेन स्नैचिंग की घटना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के मार्गदर्शन में तुलींज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार व माणिकपुर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल के देखरेख में तुलींज पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटिल व माणिकपुर के अपराध शाखा सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव,पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत देशाई, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बी एस बांदल, पुलिस नाइक निरज शुक्ला, कपिल नेमाड़े, अशोक वलवी, बागुल, कांस्टेबल सुधाकर तारवी व तुलींज के पुलिस नाइक सचिन देसले, कांस्टेबल सदानंद सावंत आदि की एक टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा माणिकपुर क्षेत्र में बीतें माह अक्टूबर 2017 में हुए स्नैचिंग की घटना के दौरान घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आरंभ की गयी।

हॉस्पिटल से लौटते ही बिग बी ने कविता से फैंस को किया शुक्रिया

इसी दौरान पाटिल व उनकी टीम को मुखबीर के माध्यम चोरी की घटना को अंजाम देने वाले फैयाज उर्फ़ पपलू इम्तियाझ अंसारी (20) व उसका साथी मंगल यासरअली जाफरी (21) निवासी भिवंडी है। सूचना का आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। जिसमे उनके द्वारा क्षेत्र में हुए 18 चेन स्नेचिंग किये जाने की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 8 लाख 25 हजार रूपये मूल्य के 275 ग्राम वजन के सोने के चेन, मंगलसूत्र व हार के साथ ही उक्त घटना में इस्तेमाल किये गए 95 हजार रूपये मूल्य के 220 सीसी के पल्सर मोटरसायकल को बरामद किया गया। तथा उनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने भिवंडी के गैभी नगर भिवंडी निवासी जाफर इराणी (34) व रेहेमत इराणी (25) को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 लाख 30 हजार रूपये मूल्य के 110 ग्राम वजन से बने सोने के कड़े बरामद किये गए। (हि स )|

Related Articles

Back to top button
Close