Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

रेल मंत्री ने दिया वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच का आदेश

नई दिल्ली, 24 नवम्बर (हि.स.)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस दुर्घटना मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं तथा राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है।

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के पास मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से निकलने के बाद शुक्रवार को सुबह 4:28 बजे रेलगाड़ी संख्या 12741 वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन की एस-3 से एस-11 तक के डिब्बे, 2 जनरल कोच और 2 अतिरिक्त कोच प्रभावित हुए हैं। इसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 9 घायल हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस के मानिकपुर (उत्तर प्रदेश) में पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए तुरन्त जांच का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है।

भारतीय रेलवे के जनसंपर्क विभाग के डीजी अनिल सक्सेना ने कहा कि वास्को-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हमने हादसे के पीड़ितों के विषय में उनके परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। 

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं तथा राहत कार्य जारी है। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना स्थल पर भी प्राथमिक उपचार की चिकित्सा व्यवस्था की गई है। घटनास्थल पर नियंत्रण कक्षों की स्थापना कर दी गई जहां से मृतकों और घायलों के बारे में उनके शुभचिंतकों को जानकारी दी जा रही है। 
गाड़ी संख्या 12741 वास्कोडिगामा-पटना के मानिकपुर में पटरी से उतरने पर मृतक व घायल यात्रियों की सूची: 

यूपी : चित्रकूट में वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत

मृतक:
1. दीपक पटेल पुत्र रामस्वरूप पटेल उम्र 25 वर्ष पता उमरशेख आलम थाना मझोलिया जिला बेतिया।
2. गोलू कुमार पुत्र दीपक पटेल उम्र 06 वर्ष पता उपरोक्त।
3. मृतक अज्ञात उम्र करीब 25 वर्ष।

घायल:
1. अजय कुमार पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 41 वर्ष पता सुदामी थाना भगवत नगर जिला सिवान।
2. अरविंद वर्मा पुत्र आनंद कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी अर्दली बाजार थाना वाराणसी जिला वाराणसी।
3. रिंकी कुमारी पत्नी अर्जुन कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी संवर्दन थाना साउथ रेलवे स्टेशन गोआ।
4. इंदल चौहान पुत्र रामकरन चौहान उम्र 24 वर्ष पता चिरौली थाना चोपन जिला सोनभद्र।
5. अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 26 वर्ष पता सहजपुरा थाना नादरी गंज जिला नवादा।
6. राज कुमार दास पुत्र नगीना दास उम्र 28 वर्ष पता पंचमी मुबारक थाना राजा शंकर जिला वैशाली।
7. मजीत देवी पत्नी संजीव शाह उम्र 22 वर्ष पता तेजपुर जापर थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर।
8. चंद्र शेखर पुत्र विश्वनाथ पता सोनभद्र।
9. रामेश्वर पुत्र रामनारायण उम्र 50 वर्ष गांव व थाना भेल्दी जिला छपरा।

Related Articles

Back to top button
Close