खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

लड़की होने की कीमत चुकाई इस नवजात बच्ची ने , माँ ने जिंदा दफनाया !

मुंबई, 31 अगस्त : कोल्हापुर के गडमुडशिंगी में मां-बेटी ने मिलकर नवजात बच्ची को दफना दिया। जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस पूछताछ में मां-बेटी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को बताया कि दूसरी लड़की होने के कारण उसे दफनाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके बच्ची को निकाल करके उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।

कोल्हापुर के गडमुडशिंगी में लखन मोरे नामक व्यक्ति रहता है। उसे पहली पत्नी से चार लड़कियां पैदा हुईं। लड़का होने के लिए उसने दूसरी शादी सारिका नामक युवती से की। सारिका को भी पहली लड़की हुई और जब उसे दूसरी लड़की हुई तो उसे चिंता हुई और सारिका की मां ने बेटी के साथ मिलकर नवजात बालिका को गड्ढे में दफना दिया। इसकी जानकारी जब उनके पड़ोसियों को हुई तो इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची और पुलिस की जांच पड़ताल में सारिका व उसकी मां ने कबूल किया कि नवजात बच्ची को गड्ढे में दफना दिया गया है।

बांबे अस्पताल के लापता डॉक्टर अमरापूरकर का शव समुद्र के किनारे मिला

इसका कारण बताते हुए सारिका ने कहा कि उसके पति लखन मोरे ने धमकी दी थी कि यदि दोबारा लड़की हुई तो वह बर्दाश्त नहीं करेगा और दोबारा लड़की होने पर सारिका और उसकी मां नकुशा हताश हो गई और रेलवे लाइन के समीप गड्ढा बनाकर उसे दफना दिया। गांधीनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close