खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

शादी से ठीक पहले दुल्हन को पता चली दुल्हे की सच्चाई , दुल्हन ने शादी से किया इंकार !

मुंबई , 20 मई = यवतमाल जिले में स्थित नेर तहशील में शादी से पहले चोर दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की सघन जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यवतमाल जिले का निवासी सुनील जाधव रेलवे व बस में यात्रियों को सस्ता सोना बेचने का झांसा देता था और उन्हें सूनसान जगह पर ले जाकर पत्थर से भरा बैग दिया करता था। इसके बाद सुनील जाधव के तीन साथी नकली पुलिस बनकर उस बैग को छीन लिया करते थे और सोना लेने वाले से और पैसे भी ऐंठा करते थे। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय नेर पुलिस ने सुनील जाधव के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सुनील पुलिस की गिरफ्त से दूर ही था।

यह भी पढ़े : रेती माफियाओं पर पुलिस की नकेल , आरटीओ ने वसूला 16.50 लाख जुर्माना

लड़की ने शादी से किया इंकार 

नेर में सुनील की शादी का पता चलते ही स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । इस मामले की जानकारी मिलते ही जिस लड़की से सुनील की शादी होने वाली थी, उसने भी इस शादी से मना कर दिया है। इस मामले की सघन जांच जारी है और सुनील द्वारा शिकार हुए लोगों का पता स्थानीय पुलिस लगा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close