उत्तर प्रदेशखबरे

सपा-कांग्रेस गठबन्धन निराशा से उपजा: कलराज

Uttar Pradesh. फिरोजाबाद, 03 फरवरी=  केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने यहां टूंडला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में लोगों से भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिलाने की अपील की।

केन्दीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा-कांग्रेस गठबन्धन पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का गठबन्धन निराशा से उपजा है। इससे प्रदेश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने सपा सरकार और परिवार की कलह पर कहा कि जो घर के विवाद को नहीं निपटा पा रहे है, वह प्रदेश का क्या हाल करेंगे। किसानों की समस्याओं के बारे में कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा।

कलराज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने पर सख्त आक्रोशित होते हुए कल्याण सिंह सरकार के सुशासन की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में गुण्डे, बदमाश, माफिया या तो जेल में रहते थे या प्रदेश से बाहर। भाजपा सरकार का अर्थ है चुस्त दुरूस्त कानून व्यवस्था। अखिलेश राज बदहाल कानून व्यवस्था के लिए जाना जायेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार की भरपूर मदद की। केन्द्र ने आपदा राहत का पैसा दिया लेकिन अखिलेश सरकार ने किसानों को जाति और धर्म के आधार पर पैसा बांटा और शेष पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गांव में बिजली नहीं दे सके और लैपटाप बांटते हैं, यह कौन सा विकास है। बसपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने का श्रेय बहिन जी को जाता है।

मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। जब प्रदेश में भाजपा बनायेगी तभी केन्द्र की योजनाएं बिना व्यवधान के अमल में लाकर गांव, गरीब किसान, युवा, महिला, उद्योग, शिक्षा सभी का भला हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
Close