खबरेविशेष खबर

साल 2018 में दो चंद्र ग्रहण और तीन सूर्य ग्रहण होंगे, जानें कब होगी यह खगोलीय घटना

 पटना, सनाउल हक़ चंचल

पटना। नववर्ष 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी 2018 को होगा। यह खग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण कर्क राशि पर होगा। यह संपूर्ण भारत में दिखाई देगा।

हालांकि, हिन्दू वर्ष विक्रम संवत् 2074 का यह अंतिम ग्रहण होगा। यह माघ शुक्ल पूर्णिमा को बुधवार के दिन होगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक बुधवार को सुबहर 8.21 मिनट से प्रारंभ होगा। ग्रहण का स्पर्श काल सायं 5.21 मिनट से एवं मोक्ष (शुद्धिकाल) रात्रि 8.45 मिनट पर होगा।

यह ग्रहण पुष्य, आश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में होगा। अत: जिनका जन्म इन नक्षत्रों और कर्क राशि या कर्क लग्न में हुआ है उनके लिए यह कष्टप्रद रहेगा। वृषभ, कन्या, तुला व कुंभ राशि व लग्न वालों को श्रेष्ठ। मिथुन, वृश्चिक, मकर व मीन राशि व लग्न वालों के लिए मध्यम। मेष, कर्क, सिंह व धनु राशि वालों के लिए अशुभ है।

ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान

ग्रहण के समय अशुभराशि वालों, रोगी एवं गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस दौरान ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन आदि करने से लाभ मिलता है। ग्रहण के दौरान खाद्यान्न दूषित हो जाते हैं। इसलिए पर्व काल के दौरान भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।

ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं, पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पानी, आदि में कुश या तुलसी डाल देनी चाहिए। इससे ये खाद्य पदार्थ दूषित नहीं होते हैं।

दूसरा चंद्र ग्रहण जुलाई में

वर्ष 2018 में दो चंद्रग्रहण और तीन सूर्यग्रहण आएंगे। इनमें से सिर्फ चंद्रग्रहण ही भारत में दिखाई देंगे। सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे।

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018 आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगा। यह ग्रहण रात्रि में 11.54 मिनट पर प्रारंभ होकर 3.49 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3.55 मिनट होगी। यह खग्रास चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा, श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में होगा।

जिनका जन्म इन नक्षत्र और मकर राशि व मकर लग्न में हुआ है उनके लिए कष्टप्रद रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि व लग्न वालों के लिए श्रेष्ठ। वृषभ, कर्क, कन्या व धनु राशि वालों के लिए मध्यमफलप्रद। मिथुन, तुला, मकर व कुंभ के लिए नेष्टप्रद रहेगा।

तीन सूर्य ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं दिखेंगे

इसके अलावा तीन सूर्यग्रहण भी इस साल होंगे, लेकिन ये भारत में नहीं दिखाई देंगे। फाल्गुन कृष्ण अमावस्या को गुरुवार 15 फरवरी, आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को शनिवार 13 जुलाई और पौष कृष्ण अमावस्या को शनिवार 11 अगस्त को तीसरा सूर्य ग्रहण होगा।

Related Articles

Back to top button
Close