खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सिंगापुर से कुछ इस तरह 4 किलो सोना छुपाकर ला रही थी महिलाये , गिरफ्तार

मुंबई, 24 जुलाई : मुंबई एयरपोर्ट पर हवाई सतर्कता विभाग के जवानों ने दो महिलाओं को 4 किलोग्राम सोने सहित गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों महिलाओं के पास से बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है। 

यह भी पढ़े  : आतंकी सलीम ने कबूला भारत में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा ISI

मिली जानकारी के अनुसार विमानतल पर पकड़ी गई शांतालक्ष्मी सुब्रमण्यम व मागिसवारी जयरामन नामक दोनों महिलाएं सिंगापुर से आई थी और दोनों ने अपने हाथ में कलाई पर कड़े के रुप में 4 किलोग्राम सोना अवैध तरीके से लाया था। हवाई सतर्कता विभाग के अधिकारियों को इन दोनों महिलाओं के बारे में पहले से सूचना थी| इसी सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।  

Related Articles

Back to top button
Close