उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अपनी जान पर खेलकर एसओ ने मारा तेंदुए को , मिला 50 हजार का इनाम

लखनऊ, 17 फरवरी (हि.स.)। आशियाना की औरंगाबाद खालासा कॉलोनी में दुबका तेंदुआ शनिवार की सुबह पुलिस की गोली से मारा गया। इस दौरान तेंदुए के हमले से घायल हुए आशियाना थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह को उनकी बहादुरी के लिए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की रात सीसीटीवी में एक तेंदुआ आशियाना इलाके में सड़क पर चहलकदमी करते हुए दिखा। इसके बाद गुरुवार को सुबह 7 बजे औरंगाबाद इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल बन गया। उसे पकड़ने के लिए मौके पर प्राणी उद्यान और वन विभाग की टीम ने पहुंची। वन विभाग के डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बुधवार की रात से शुक्रवार की रात तक ऑपरेशन चलाया गया। 

बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से मांगी 20 लाख की फिरौती , दी बेटों को जान से मारने की धमकी

इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों पर भी तेंदुआ जानलेवा हमला कर चुका था। करीब 72 घंटे के ऑपरेशन के बाद शनिवार को शरीफ खान के किचन में छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए एसओ आशियाना त्रिलोकी व वन विभाग की टीम ने जैसे ही घेराबंदी की तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एसओ ने फायर किया और गोली लगने से तेंदुआ गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में वन विभाग की टीम घायल तेंदुए को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एसओ की गोली से मारे गये तेंदुए को देखकर इलाकाई लोग खुश हो गये। स्थानीय लोगों ने एसएसपी दीपक कुमार को कंधे पर उठा लिया और पुलिस जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग प्राणी उद्यान और इस ऑपरेशन से जुड़ी टीमों ने बेहतर काम किया है। इतना ही नहीं एसओ त्रिलोकी ने अपनी जान पर खेलकर तेंदुए को मार गिराया है। इसके लिए उन्हें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। 

Related Articles

Back to top button
Close