खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

अहमदनगर जिले में गन्ना किसानों के आंदोलन पर पुलिस फायरिंग, 2 घायल

मुंबई, 15 नवंबर (हि.स.)। अहमदनगर जिले में स्थित शेवगांव तहशील में आज बुधवार को गन्ना किसानों के उग्र आंदोलन पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी । इस घटना में उद्धव मापारे व भानुदास दुकले नामक किसान घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद आंदोलन करने वाले किसान और भी उग्र हो उठे और पुलिस अधीक्षक की गाड़ी पथराव किया और गाड़ी की तोडफ़ोड़ भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जोरदार लाठीचार्ज शुरु कर दिया ,जिससे आंदोलनरत किसानों पर काबू पाया जा सका है। स्थानीय पुलिस ने यहां 15 किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी स्थिति यहां तनावपूर्ण है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार अहमदनगर स्थित शेवगांव में आज बुधवार को गन्ना किसानों ने गन्ने को 3100रुपए प्रतिक्विंटल भाव दिए जाने के मुद्दे पर आंदोलन किया था। हालांकि यहां गन्ना किसानों का आंदोलन सोमवार से ही शुरु था। आज यहां गन्ना किसानों ने रास्ते पर टायर जलाना , वाहनों को रोकना शुरु कर दिया था। घटनास्थल पर तैनात पुलिस ने आंदोलनकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया । इसीबीच आंदोलनकर्ताओं व पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई , जिससे पुलिस ने उग्र किसानों को भगाने के लिए पहले लाठी चार्ज व अश्रु गैस छोड़ा , लेकिन किसानों की उग्रता कम नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने किसानों को भगाने के लिए हवा में फायरिंग की ,जिससे दो किसान जख्मी हो गए। जख्मी किसानों को देखते ही किसानों का गुस्सा बढ़ गया और किसानों ने पुलिस अधीक्षक की गाड़ी की तोड़ फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर जोरदार लाठी चार्ज शुरु कर दिया। इस घटना में पुलिस सहित कई किसान घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में किसान संगठन के 15 किसानों को गिरफ्तार किया है। यहां स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास जारी है। 

Related Articles

Back to top button
Close