खबरेस्पोर्ट्स

आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने जीता राष्ट्रीय वॉलीबॉल का खिताब.

नई दिल्ली, 30 जनवरी =  आंध्र प्रदेश ने लड़कों व पश्चिम बंगाल ने लड़कियों के वर्ग में 39 वें सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।

आंध्र प्रदेश ने खिताबी मुकाबले में गुजरात को 3-0 (25-16,25-19,25-21) से हराकर स्वर्ण पदक जीता। गुजरात ने रजत पदक और केरला ने कांस्य पदक जीता। राजस्थान चौथे स्थान पर रहा।

वहीं, लड़कियों के वर्ग में पश्चिम बंगाल ने भी गुजरात को 3-0(25-21,25-18,25-09) से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। गुजरात ने रजत और तमिलनाडु ने कांस्य पदक जीता। केरल चौथे स्थान पर रहा।

Related Articles

Back to top button
Close