Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कुछ इस तरह PM ने दी CM को फोन पर जन्मदिन की बधाई.

नई दिल्ली, 01 मार्च = प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने नीतीश को फोन कर उनके जन्मदिन पर उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।

ये भी पढ़े : अब दिल्ली से मुम्बई का सफर सिर्फ 55 मिनट में !

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को फोन कर उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

जद-यू अध्यक्ष  नीतीश कुमार का जन्म 01 मार्च 1951 को हुआ था। मोदी और उनके नीतीश के बीच रिश्ते हाल तक तल्ख ही थे, किंतु बीते दिनों दोनों ने एक दूसरे की सराहना की थी। नीतीश एक मात्र गैर-एनडीए मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने केंद्र के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया था।

Related Articles

Back to top button
Close