Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

आजम ने साधा योगी पर निशाना , बोले गौरक्षकों को बिना लाइसेंस हथियार दे सरकार

लखनऊ, 25 अप्रैल = समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने एक बार फिर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था बेहद खराब होने का आरोप लगाने के साथ गौरक्षकों द्वारा भी कानून हाथ में लेने की बात कही है।

आजम ने कहा कि प्रदेश सरकार में अधिकारी डरे हुए हैं। आईएएस और पीसीएस अधिकारी सुरक्षित नहीं है। अफसरों को घरों में घुसकर मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफसरों पर सांसद और विधायक हमला करा रहे हैं।

सपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार 140 हार्ड एण्ड क्रिमिनल्स की सरकार है। बड़ी संख्या में हार्ड क्रिमिनल्स की सरकार पहली बार बनी है। उन्होंने कहा कि कोई मुझे देशद्रोही कहें या सुरक्षा वापस ले ले, सच यही है। आजम ने गौरक्षकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश के समाज सुधारक हैं। सरकार गौरक्षकों को बिना लाइसेंस हथियार दे। उन्होंने कहा कि गौरक्षक गैरकानूनी काम करने पर सजा दे रहे हैं। उन्होंने तंज के लहजे में पूछा कि गौरक्षक कोई गलत काम कर रहे हैं क्या? आजम प्रदेश की नवगठित योगी सरकार पर लगातार शब्दबाण छोड़ रहे हैं।

एक मई से चलेगी लखनऊ नांगलडैम साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

इससे पहले उन्हें धमकी मिलने केमें सोमवार को रामपुर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में सरकार ने कटौती कर दी। इस पर उन्होंने धमकी भरे पत्र मिलने की जानकारी मीडिया को दी थी। रामपुर के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा था। इन पत्रों को पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए सौंप गया है। वहीं पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। एफआईआर आजम की ओर से दर्ज की गयी है। इसमें पंजाब के लुधियाना सिटी स्थित सन्धु नगर नियर सिविल सिटी निवासी एमबीबीएस डॉक्टर मनोहर गर्ग और लुधियाना सिटी स्थित एम ग्लोबल गवर्मेंट नामजद है, जबकि तीसरा आरोपी अज्ञात है। धमकी मेल के जरिए दी गई है। इसमें आजम खां के अलावा औवेसी ब्रदर को भी मारने की बात कही है। यह धमकी भी 26 मार्च को मिली है।

Related Articles

Back to top button
Close