उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

धारदार ​हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, कॉलेज में मिला शव

उरई, 20 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर राठ मार्ग पर शताब्दी महाविद्यालय के बरामदे में बुधवार को खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ करके मृत युवक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक ने मदद के लिए फारेंसिक टीम को भी बुला लिया, जिसने मौके से कई नमूने इकट्ठे किये।

डकोर थाना क्षेत्र में शताब्दी महाविद्यालय में एक शिक्षक सुबह पहुंचा। उसे एक युवक का शव दिखाई दिया। जिसके आसपास काफी खून फैला था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। घबराए शिक्षक ने पुलिस को सूचना दी। जिससे खलबली मच गई। पहले अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी पहुंच गये। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछा। लेकिन कॉलेज बंद होने से कैमरे भी ठप्प थे। मृतक की करीब 30-32 साल है। पुलिस उसकी शिनाक्ष्त कराने में जुटी है। 

पुलिस अधीक्षक ने भी इसकी पुष्टि की कि यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव के कपड़ों में शक्तिवर्द्धक कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसलिए हत्या के पीछे शक की सुई आशनाई की की ओर घूम रही है।

Related Articles

Back to top button
Close