खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

आठ महीने से वेतन न मिलने से नाराज डॉक्टर गए हड़ताल पर

मुंबई, 14 फरवरी : उस्मानाबाद जिले में गत आठ महीने से वेतन न मिलने से नाराज रेजीडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को हड़ताल शुरू कर दिया है। इसके चलते ओपीडी और आईपीडी बंद है, केवल अत्यावश्यक सेवा शुरू है। 

गत आठ महीने से वेतन न मिलने से डॉक्टरों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है| उनकी मौलिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो रही हैं। डॉक्टरों को दूसरों पर अवलंबित रहना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से कुछेक डॉक्टरों को अपना रिसर्च वर्क रोकना पड़ा है। 

विडियो : शिवसेना विधायक ने की पावर ग्रिड कंपनी के कर्मचारियो की पिटाई, काम छोड़कर भागे कर्मी

डॉक्टरों ने आयुर्वेद संचलनालय से पत्र व्यवहार करके संपर्क किया और मदद मांगी है, पर वहां से निराशा ही हाथ लगी है। इससे नाराज डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दिया है| इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि वे सब अपनी मांग को लेकर वैद्यकीय शिक्षामंत्री गिरीश महाजन से भी मुलाकारत करके न्याय मांगेंगे। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close