खबरे

आथिया ने शुरु की मुबारकां की शूटिंग

मुंबई, 18 जनवरी.  सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने अपने करिअर की दूसरी फिल्म मुबारकां की शूटिंग शुरू कर दी है। पंजाब में हो रहे फिल्म के नए शेड्यूल में वे हिस्सा ले रही हैं।

उनके अलावा अर्जुन कपूर और उनके चाचा अनिल कपूर भी फिल्म की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। अनीस बज्मी इसका निर्देशन कर रहे हैं। इस टीम के साथ आथिया पहली बार शूटिंग कर रही हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं। यशराज की औरंगजेब के बाद दूसरी बार अर्जुन कपूर डबल रोल कर रहे हैं।

अर्जुन के साथ एक रोल में आथिया शेट्टी और दूसरे रोल में इलियाना डिक्रूज हीरोइन हैं। ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button
Close