खबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली के चिड़ियाघर में देशभर से आएंगे 32 नए मेहमान

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली चिड़ियाघर में अगले महीने मई में 32 नए मेहमान आ रहे हैं। वहीं, यहां से 95 जानवरों को दूसरी जगहों पर भेजा जाएगा। दिल्ली चिड़ियाघर देश के 6 चिड़ियाघरों के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इनकी अदला बदली कर रहा है। चिड़ियाघर की निदेशक रेणू सिंह का कहना है कि इस बार बड़े स्तर पर जानवरों की अदला-बदली की जा रही है। यहां से 95 जानवर दूसरे चिड़ियाघर को दिए जा रहे हैं।

उसके बदलते यहां 32 जानवर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू के कुछ अधिकारियों ने यहां का दौरा किया था। वह भी एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए तैयार हैं। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने भी इसकी अनुमति दे दी है। प्रोग्राम के तहत सबसे ज्यादा पशु मैसूर से आ रहे हैं। वहीं,उतनी ही संख्या में उन्हें पशु दिए जा रहे हैं। चिड़ियाघर से 1 शेरपूंछ बंदर, 1 चौसिंघा, 1 भेड़िया, 5 सफेद हिरण, 2 उल्लू, बबून, चांदनी मुर्गा और एक सुनहरा मुर्गा उन्हें दिया जा रहा है। वहीं, वहां से मादा शेरपूंछ बंदर, दो चौसिंघा, दो भेड़िए, दो सफेद मोर, पांच लाल मुर्गियां और एक बबून यहां आ रहे हैं।

6 चिड़ियाघरों के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम

चिड़ियाघर ये जायेंगे इनका स्वागत
लखनऊ सफेद मादा टाइगर सफेद नर टाइगर
जम्मू 10 काले हिरण मादा तेंदुआ
रायपुर 50 काले हिरण दो तेंदुए
पटना मादा गैंडा, छह मणिपुरी हिरन नर गैंडा
त्रिपुरा दो मोर, पांच पाड़ा हिरण, पांच तेंदुआ बिल्ली,
दो गोल्डेन फिजेंट, पांच फि¨शग कैट, दो ओरिएंटल
पांच ताड़ बिलाव होर्नाबिल, दो ताड़ बिलाव
मैसूर 13 पशु 13 पशु

Related Articles

Back to top button
Close