Home Sliderदेशनई दिल्ली

‘आप’ या विपक्ष नहीं है दुश्मन, विपक्ष के साथ ये बर्ताव नहीं स्वीकार्य : शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली, 24 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को लाभ के पद के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अयोग्य करार दिए जाने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दावोस से लौटते ही इस पर ध्यान देने की मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को लाभ के पद मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देते हुए उनकी सदस्य्ता रद्द कर दी थी। इस फैसले पर भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आप का समर्थन किया था। यशवंत ने इस फैसले को तुगलकशाही तक करार दिया था। 

इसी सिलसिले में भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, ‘माननीय श्रीमान, दावोस से भारत लौटने पर आपका स्वागत है| ‘आप’ के साथ ये क्या हो रहा है? विपक्ष हमारा दुश्मन नहीं है| ये भी हमारे देशवासी और समाज का ही हिस्सा हैं| इस तरह का बर्ताव किसी के साथ या विपक्ष के साथ स्वीकार्य नहीं है| हम लोग लोकतान्त्रिक राष्ट्र में हैं जहां ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत चलता है।’ खास बात ये है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को रीट्वीट किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close