Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, कई इलाकों में 49 के पार पहुंचा तापमान

नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जबकि दिल्ली और राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। दिल्ली में पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन के औसत न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत और 72 प्रतिशत के बीच रहा। राजस्थान में चुरू का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ऊपर 49.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 49.1 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तूफान आ गया, जिसमें कई पेड़ उखड़ गए और आंधी की वजह से शिमला और आस-पास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। राज्य में चंबा, कांगरा, शिमला और कई अन्य जगहों पर तेज हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी और मुरादाबाद में दिन का तापामान सामान्य से कम ही रहा। पंजाब और हरियाणा में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है। नारनौल का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close