खबरेस्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया ने मारिजन और हरेन्द्र सिंह को दी बधाई

नई दिल्ली, 08 सितम्बर : हॉकी इंडिया ने खेल मंत्रालय द्वारा वार्थरस नॉर्बर्ट मारिया मारिजन को भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। हॉकी इंडिया ने इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हरेन्द्र सिंह को भी बधाई दी है, जिन्हें भारतीय पुरूष हॉकी टीम का नया उच्च प्रदर्शन विशेषज्ञ कोच नियुक्त किया गया है। 

मारिजन को जो वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ यूरोप में हैं, इस साल फरवरी में भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में महिला टीम ने विश्व लीग राउंड 2 जीता और साथ ही बेलारूस के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला में जीत दर्ज की। सबसे हालिया आउटिंग में, टीम जोहान्सबर्ग में वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 8 वें स्थान पर रही। 

हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने बधाई देते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं भारतीय पुरुष टीम के लिए नए मुख्य कोच की नियुक्ति के साथ ही खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके द्वारा समय पर की गई नियुक्ति से आगामी महत्वपूर्ण एशिया कप के लिए टीम को अच्छी तरह से तैयार करने में मदद करेगी। 

उन्होंने कहा कि मारिजन और हरेंद्र सिंह अपनी नई भूमिकाओं से भारतीय हॉकी सफलता की नई ऊचाईयां छुएगी। मैं दोनों मारिजन और हरेंद्र सिंह को बधाई देता हूं। मारिजन ने नीदरलैंड्स की अंडर-21 पुरूष टीम और सीनियर महिला टीम दोनों को प्रशिक्षित किया है| हरेंद्र को कोचिंग का अच्छा अनुभव है और उनके करियर का मुख्य आकर्षण भारतीय जूनियर पुरुष टीम को विश्वकप का खिताब दिलाना है। 

अपनी नियुक्ति पर मारिजन ने कहा कि मैं नई भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं और हॉकी इंडिया को अपनी क्षमताओं पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं। 

हरेन्द्र ने कहा कि जूनियर विश्व कप की सफलता के बाद, मैं टीम के साथ इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं और नई नियुक्ति के लिए हॉकी इंडिया को धन्यवाद देता हूं। 

Related Articles

Back to top button
Close