Home Sliderदेशनई दिल्ली

एकता, अखण्डता देश की ताकत : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां कहा कि एकता और अखंडता हमारे देश की ताकत है। 
सांप्रदायिक सद्भाव से जुड़ी एक संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति को आज सप्ताहभर के अभियान के दौरान एक फ्लैग स्टिकर प्रस्तुत किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें हमारी मातृभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और उसका अनुसरण करना चाहिए। हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे प्राचीन है। विभिन्न जाति, पंथ और धर्मों के बावजूद भी हम सभी एक हैं। 

नाहरगढ़ किले में फंदे से लटका मिला शव, ‘पद्मावती’ का विरोध या कुछ और

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को पहले ‘विश्वगुरु’ के नाम से जाना जाता था और कई देशों के छात्र तक्षशिला, नालंदा और अन्य केंद्रों में पढ़ने आते थे। मुगल आक्रमण और ब्रिटिश उपनिवेश काल में यह स्थिति बदल गई। अब भारत को एक बार फिर विश्व ज्ञान केंद्र के रूप में उभारने का समय आ गया है। 

Related Articles

Back to top button
Close