Home Sliderखबरेलाइफस्टाइल

सर्वे में खुलासा : भारत में 90 प्रतिशत लोग 30 साल से पूर्व करते हैं सैक्स

नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 की स्टडी में खुलासा

नई दिल्ली (ईएमएस)। नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 की स्टडी के मुताबिक भारत के 90 प्रतिशत लोग 30 साल की उम्र पहुंचने से पहले ही सेक्स कर चुके होते हैं। वास्तविकता यह है कि भारत में लोग दूसरे देशों की तुलना में कच्ची उम्र में ही सेक्स कर लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 25 से 49 साल की 10 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र से पहले ही सेक्स कर लिया था कि जबकि 38 प्रतिशत महिलाओं ने 18 साल से पहले सेक्स किया था।

झुलसती गर्मी में भी आ सकता है हार्ट अटैक्

अगर आपको लगता है कि यह भारतीयों की विकसित सोच का नतीजा है तो आप गलत हैं। हकीकत यह है कि भारत में लड़कियों की बेहद छोटी उम्र में शादी कर दी जाती है और यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में कम उम्र में सेक्स कर लेती हैं भारतीय महिलाएं। इस स्टडी में देशभर से जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी इक्ट्ठा की गई थी। वैसे तो सर्वे का मकसद जमीनी हकीकत दिखाना था लेकिन इस बात की आशंका भी है कि कई लोगों ने अपने सेक्शुअल एन्काउंटर के बारे में गलत जानकारी दी हो क्योंकि हमारे देश में आज भी सेक्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में बात करना वर्जित माना जाता है। इस सर्वे के मुताबिक, 25 से 49 एज ग्रुप की महिलाओं में पहली बार सेक्स करने की उम्र 19.1 साल थी जबकि 20 साल की उम्र आते-आते इसी एज ग्रुप की 58 प्रतिशत महिलाएं सेक्स कर चुकी होती हैं।

Related Articles

Back to top button
Close