खबरेस्पोर्ट्स

एशियाई जूनियर टेबल टेनिस के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। कोलंबो के करीब माउंट लाविनिया में चल रही दक्षिण एशियाई जूनियर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पहले दिन ग्रुप लीग में भारत ने शीर्ष स्थान हासिल कर एशियाई जूनियर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

लड़कों के वर्ग में भारत ने मालदीव और बांग्लादेश को 3-0 के समान अंतर से शिकस्त दी और अब ग्रुप में मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान से भिड़ेगा। दो जीत दर्ज करके भारतीय लड़कों ने एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया, जो 29 जून से चार जुलाई तक कोरिया के अनसान में की जाएगी।

लड़कियों के वर्ग में भारत और श्रीलंका ने क्वालीफाई किया। ग्रुप मैचों में भारत ने श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव को 3-0 से पराजित कर छह अंक से तालिका में बढ़त बनाई। भारत की कैडेट बालिका टीम ने श्रीलंका को अपने अंतिम मैच में 3-0 से शिकस्त देकर शीर्ष पर स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक हासिल किया।

Related Articles

Back to top button
Close