Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

विदेश जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं राहुल गांधी- नकवी

 नई दिल्ली (24 अगस्त): जर्मनी में राहुल गांधी के दिए बयान पर बीजेपी ने पटलवार किया है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर विदेश में देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि जिस तरह राहुल गांधी विदेश में खड़े हो कर देश को बदनाम कर रहे है उससे लगता है कि राहुल जी को सुपारी देकर देश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में तो नॉन सीरियस हैं ही ऐसी हरकतों से विदेशों में भी नॉन सीरियस हो जाएंगे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी के समझना चाहिए की बैगन और बर्गर में क्या अंतर है, पिज्जा और प्याज में क्या फर्क है। जबतक वो ये नहीं समझेंगे इसी तरह की अज्ञानता की बात करते रहेंगे। लगे हाथों केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पिछले 50 महीने से 50 साल के दागी इतिहास को काम वाले इतिहास से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। भारत उभरती ताकत है और  किसी देश से तुलना करने की जरूरत नहीं है।  

आपको बता दें कि बर्लिन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार, बीजेपी और संघ पर जोरदार निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और संघ देश को बांटने की राजनीति कर रही है और देश में नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close