खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

कस्टम अधिकारियों ने 29 लाख रुपए के सोने सहित किया गिरफ्तार.

मुंबई, 11 जनवरी =  मुंबई विमानतल पर बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने 1160 ग्राम सोने सहित एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बरामद सोने की कीमत बाजार में 29 लाख रुपए आंकी गई है।

मुंबई कस्टम विभाग के अधिकारियों को तस्करी के सोने सहित यात्री के आने के बारे में पहले से ही जानकारी मिली हुई थी। इसी जानकारी के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने मुंबई विमानतल पर पहले से ही निगरानी रखी थी।

साउदी अरेबिया के रियाद से आए जेट विमान से जैसे ही मोहम्मद अल्ताफ मोइदिन जैसे ही नीचे उतरा, कस्टम अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली। इस तरह जैसे उसके सामान में से 10 सोने की बिस्किट मिलीं, कस्टम ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close