Home Sliderखबरेराज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला : कांग्रेस की विधायक ने जड़े महिला कांस्टेबल को थप्पड़

शिमला, 29 दिसम्बर (हि.स.)। कांग्रेस कार्यालय के बाहर हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ महिला विधायक आशा कुमारी शुक्रवार को एक महिला कांस्टेबल से उलझ गईं। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस की बैठक लेने कार्यालय पहुंचे थे। वह हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की हार पर मंथन करने के लिए यहां यहां आए हैं। इस दौरान कार्यालय के गेट पर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की भीड़ लगी हुई थी। कई नेता लगातार अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक रखा था। भीड़ के बीच से निकलकर कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने भीी अंदर प्रवेश करने की कोशिश की तो एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर आशा उससे उलझ गईं और थप्पड़ रसीद कर दिया। प्रतिवाद में महिला कांस्टेबल ने भी तुरंत महिला विधायक पर थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आशा कुमारी के साथ खड़े वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री धनी राम शांडिल व अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्थिति को संभाला। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आशा कुमारी की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेत्रियों में होती है। वह चंबा जिले के डल्हौजी से विधायक हैं। इसके अलावा वह पंजाब कांग्रेस की प्रभारी भी हैं।

Related Articles

Back to top button
Close