Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के मुंबई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 63 साल के थे। कामत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पेशे से वकील थे और मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे। कामत का जन्म 5 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। वो एक बार मुंबई-नॉर्थ-वेस्ट से और 4 बार मुंबई-नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद रहे।

उनको कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था लेकिन 2017 में कामत ने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया। हालांकि उनके इस्‍तीफे के बाद भी पार्टी उन्‍हें महासचिव के रूप में मानती रही।

Related Articles

Back to top button
Close