Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कांग्रेस नेता राणे के घर बप्पा के दर्शन करने पहुचे CM फडणवीस

मुंबई, 26 अगस्त : कांग्रेस नेता नारायण राणे के भाजपा में प्रवेश करने की अटकलें जहां जोर शोर से लगाई जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राणे के घर पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन किया। इससे राणे के भाजपा में प्रवेश करने की चर्चा को और गति मिली है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता नारायण राणे के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बप्पा का दर्शन किया। इसकी एक फोटो राणे के पुत्र व विधायक नितेश राणे ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस फोटो में मुख्यमंत्री के साथ राणे पिता-पुत्र दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार की रात राणे के घर पहुंचे और बप्पा का दर्शन किया। 

इसके पहले मुख्यमंत्री ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निजी सहायक सचिव मिलिंद नार्वेकर के घर जाकर बप्पा का दर्शन किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राणे के भाजपा में प्रवेश करने की चर्चा जोर शोर से चल रही है। इसी पृष्ठभूमि पर देखा जाए तो राणे के भाजपा में प्रवेश की चर्चा को और गति मिली है।

Related Articles

Back to top button
Close