Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी के संगठन में होगा बड़ा बदलाव ? क्षेत्रीय नेताओं को अब कांग्रेस देगी महत्व .

नई दिल्ली, 04 मार्च:=  कांग्रेस को राज्यों में नए नेताओं की जरूरत है। इसे लेकर पार्टी के अंदर प्रदेश संगठनों को लेकर विचार मंथन चल रहा है। जिसके बाद पार्टी सभी राज्यों व क्षेत्रीय संगठन में फेरबदल कर सकती है।

केंद्र के स्तर पर माना जा रहा है कि राहुल गांधी की टीम बन गई है। उन्होंने नए और पुराने नेताओं का संतुलन बनाते हुए अपनी टीम चुनी है। नए नेताओं में रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, जितेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा, सचिन पायलट आदि उनके साथ काम

KBN10 NEWS SONIYA

कर रहे हैं तो कई पुराने नेता भी उनकी टीम में हैं। लेकिन राज्यों में उनको नई टीम बनानी है। कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को लग रहा है कि प्रदेश के लगभग सारे नेता विफल साबित हुए हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों में पार्टी के नेता भाजपा या दूसरे क्षत्रीय नेताओं के आगे लाचार दिखे हैं। इसलिए पार्टी को इन राज्यों में नए नेताओं की जरूरत है। हालांकि कई राज्यों में नए नेता भी सफल नहीं हुए हैं। राहुल का मुंबई में संजय निरूपम का प्रयोग फेल हुआ तो दिल्ली में अजय माकन का प्रयोग भी सफल नहीं हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी बिल्कुल नए चेहरों को प्रदेश में कमान सौंपना चाहते हैं। तभी कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। उनके अलावा सबसे चौंकाने वाला नाम राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का है। इसी तरह बताया जा रहा है कि राहुल हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बना सकते हैं। दरअसल राजस्थान में सचिन पायलट का प्रयोग सफल रहा है| इसलिए सिंधिया और दीपेंद्र को आजमाया जाना चाहिए। मुंबई में कहा जा रहा है कि राहुल अपने करीबी सहयोगी मिलिंद देवड़ा को कमान देंगे। congress
इतना ही नहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद माकन दिल्ली छोड़ कर राहुल की टीम में जाते हैं तो शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित की वापसी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद या आरपीएन सिंह को पार्टी को कमान दी जा सकती है। असम में प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए राहुल गांधी को तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई और संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव में से किसी एक को चुनना है। ये दोनों सांसद हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में कांग्रेस रवनीत सिंह बिट्टू को प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे कर सकती है। दक्षिण के राज्यों में भी राहुल गांधी नए नेता तलाश रहे हैं।

यह भी पढ़े := GST विधेयकों पर बनी सहमति, 1जुलाई से हो सकता है लागू ?

Related Articles

Back to top button
Close