उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कानपुर में बदमाश ने दारोगा को मारी गोली, घायल

कानपुर, 06 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की देर रात गश्त पर निकले पनकी थाना चौकी इंचार्ज पर बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया। गोली से घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पनकी थाना प्रभारी के मुताबिक, पनकी चौकी में तैनात दारोगा अनुराग सिंह मय फोर्स के साथ मंगलवार की देररात्रि गंगागंज कालोनी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे एक बदमाश भागते हुए दिखा। दारोगा ने भाग रहे बदमाश का पीछा करते हुए खुद को सरेंडर करने को कहा। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। एक गोली दारोगा अनुराग सिंह के होठ के नीचे ठूड्डी पर जा लगी। गनीमत यह रही कि गोली उन्हें छूकर निकल गई। घायल दारोगा को देख पुलिस कर्मी बदमाश को न पकड़कर आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज कर उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया है। 

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार का कहना है कि पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले बदमाश को धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Close