खबरेराज्य

किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय से दौड़ी ख़ुशी की लहर

इलाहाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश की भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय समेत सभी नौ निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है।

पार्टी के पूर्व प्रवक्ता देवेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र में किये गए किसानों के ऋण माफी वादे को पूरा करने के साथ किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए गए, जिसका दूरगामी लाभ होगा। लघु सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया गया, जिसमें दो करोड़ 15 लाख किसानों का फायदा होगा। 2016-17 में फसल के लिए लिया गया ऋण माफ होगा। आलू किसानों को राहत देने के लिए समिति का गठन हुआ। 36 हजार 359 करोड़ का कर्ज माफ हुआ।

बीजेपी नेता की गोली मार हत्या, बाइक से फरार हुए हत्या.

सभी अवैध बूचड़खाने बंद होंगे। थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो दल द्वारा प्रदेश की बहन बेटियों की इज्जत बचाई जायेगी। किसी निरपराध व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होगा और इसके दुरुपयोग पर उचित कार्यवाही की जायेगी। रोजगार बढ़ाने हेतु नई उद्योग नीति बनने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहेगा, साथ ही आगामी 20 अप्रैल को कानून व्यवस्था की समीक्षा में भी ऐतिहासिक निर्णय की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Back to top button
Close