उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गए थे बाढ़ में सेल्फी लेने तीनो डूबे , 2 के शव बरामद 1 की तलाश जारी

गोरखपुर, 23 अगस्त : बाढ़ में सेल्फी खींचने के चक्कर में मंगलवार को तीन किशोर राप्ती नदी में डूब गए थे। राजघाट थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक के शव की तलाश जारी है। युवक इरशाद का शव मंगलवार की देर शाम ही बरामद कर लिया गया था। बुधवार को मनीष वर्मा का शव भी बरामद कर लिया गया। इसका शव तकिया घाट से बरामद हुआ है। तीसरे किशोर अभिषेक के शव की तलाश अभी जारी है। इस दौरान इरशाद का भाई नौशाद भी वहां मौजूद था। 

लालडिग्गी का रहने वाला इरशाद अपने दो दोस्तों संग मंगलवार को राप्ती नदी के किनारे शंकर घाट पर बाढ़ देखने गया था। खेल ही खेल में चारों ने थर्माकोल की नाव बनाई और फिर सेल्फी लेने का निर्णय लिया। इसके बाद उसे नदी में डाल खुद सवार हो गए। नाव का ये लुत्फ उठा रहे थे, सेल्फी ले रहे थे कि इसी बीच अभिषेक की चप्पल नदी के गिर गई। चप्पल निकालने के चक्कर में नाव लड़खड़ा गई। अभिषेक नदी में गिर गया। उसे बचाने में दोनों साथी भी गिर गए। तीनों में किसी को तैरना नहीं आता था। सब डूबने और चिल्लाने लगे। आसपास के लोग दौड़े। उस समय इरशाद का भाई नौशाद भी वहां था। वह उन सबको बचाने गया, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था।

यूपी :  कैफियत एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 75 यात्री घायल

वह भी डूबने लगा। भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन के लोग भी पहुंच गए। किशोरों को निकाले जाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। नौशाद को तो सही सलामत निकाल लिया गया था, लेकिन तीन किशोरों का पता नहीं चल सका था।

इस बाबत एसपी सिटी विनय कुमार सिंह में बताया कि किशोरों को खोजने के लिए टीम लगाई गई है। दो के शव बरामद हो चुके हैं। एक के शव की खोज की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close