खबरेबिहारराज्य

गया : माओवादियों ने TPC सदस्य को गोलियों से भूना .

पटना, सनाउल हक़ चंचल-15 जून : बिहार के गया से क़रीब 90 किलोमीटर दक्षिण डुमरिया प्रखंड के टेकरा खुर्द निवासी कामेश्वर भुईयां उर्फ बादल जी की बुधवार की रात माओवादियों ने हत्या कर दी। उसकी उम्र 40 साल थी। 

माओवादी सदस्य रह चुका कामेश्वर आजकल प्रतिद्वन्द्वी संगठन टीपीसी के लिए काम कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि माओवादियों ने कामेश्वर को टेकरा खुर्द स्थित घर की छत पर गोलियों से भून डाला। हमलावार अठारह से बीस की संख्या में थे। मारे गए कामेश्वर की तीन पुत्रियाँ और एक दस वर्षीय पुत्र है।

यह भी पढ़े : सनकी लड़के ने लड़की को रोक कर बोला- शादी करो, मना करने पर गला रेता कर हुआ फरार.

Related Articles

Back to top button
Close