खबरे

प्रियंका का दिखा जलवा लेकिन दीपिका को पुरानी ड्रेस में देख फैंस हुए नाराज़

मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण दोनों ही अभिनेत्रियां न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला की आफ्टर पार्टी में पहुंचीं। इस पार्टी में जहां प्रियंका ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया, वहीं दीपिका को देख फैंस निराश हुए। ये दोनों ही अभिनेत्रियां अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही ऐसी जगहों पर अपने लुक से इंप्रेस करती हैं। लेकिन दीपिका के साथ ऐसा नहीं है। उनके साथ कई बार ऐसा हो चुका है कि वह अपने लुक को लेकर आलोचना का शिकार बन जाती हैं। मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने लुक से तारीफें बटोरने के बाद प्रियंका चोपड़ा आफ्टर पार्टी में भी आकर्षित करती दिखीं। वह इस पार्टी में ब्लैक और गोल्ड कट आउट पैंट सूट में नज़र आईं। बेरी लिप कलर से प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने हाथ में ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया। दोनों अभिनेत्रियों के लिए इस पार्टी में शामिल होना बहुत ही खास था। इस पार्टी में हॉलीवुड के बड़े सितारे ही नज़र आते हैं। बॉलीवुड से सिर्फ ये दोनों अभिनेत्रियां ही यहां पहुंची थीं।

दीपिका यहां ब्लैक लेगिंस के साथ सेन्ड्रो पेरिस जैकेट में पहुंचीं। वैसे तो आजकल ड्रेस को रिपीट करके पहनने को कूल ट्रेंड माना जाता है। लेकिन दीपिका ने जिस ड्रेस को रिपीट किया, उसे पहले भी कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। इसी साल जनवरी में हुई शाहरुख खान के घर पार्टी में भी दीपिका यही जैकेट पहनकर पहुंची थीं। इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने इससे पहले मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया था।

‘सूरमा’ में देखने को मिलेगी राष्ट्रीय नायक की कहानी , इनके जीवन पर आधारित है फिल्म

प्रियंका जब रेट कार्पेट पर उतरीं, तो वहां मौजूद लोग उनके लुक को देखते ही रह गए। यहां प्रियंका चोपड़ा कैथोलिक अवतार में दिखीं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने भी रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को कायल कर दिया। वह रेड बैकलेस गाउन में पहुंचीं। हमेशा ही फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली दीपिका ने यहां अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर दिया। पिछले साल भी दीपिका इस समारोह में पहुंचीं थीं। लेकिन अपने लुक से इंप्रेस नहीं कर पाई थीं। उसकी कसक इस बार दीपिका ने निकाल ली और रेट कार्पेट पर छा गईं।

Related Articles

Back to top button
Close