खबरेलाइफस्टाइल

गले में संक्रमण हो तो अपनायें घरेलू उपाय

गर्दन में संक्रमण के कारण होने वाले दर्द के लिए घरेलू उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं। कई बार हमें गर्दन में सूजन और दर्द से परेशानी होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर यह संक्रमण के कारण होता है जिससे गले में मौजूद लिंफ नोड्स में सूजन आ जाती है और दर्द होने लगता है। लिंफ नोड्स में होने वाले इस दर्द और सूजन को कुछ आसान घरेलू नुस्खों द्वारा घर पर ही ठीक किया जा सकता है।

गर्म पानी से सिकाई

लिंफ नोड्स में सूजन कम करने के लिए गर्म पानी से सिंकाई करें। जब गर्म तापमान का संपर्क शरीर के दूसरे अंगों से होता है तब शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन कम हो जाती है। इसके लिए पानी को गर्म कीजिए और उसमें एक साफ कपड़े को भिगोकर सूजन वाली जगह पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। जब तक सूजन खत्म न हो जाए, इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराएं। गर्म पानी से सूजन वाली जगह की सफाई भी कर सकते हैं।

नमक पानी से गरारा

गले में या जबड़े में पाई जाने वाली लिंफ नोड में सूजन है तो नमक पानी का गरारा करने से जल्द आराम मिलता है। नमक और पानी लिंफ नोड की सूजन को कम कर देता है। इसके लिए एक कप पानी को हल्का गर्म कर लीजिए, उसमें आधा चम्मच नमक मिलाइए। फिर इस पानी से गरारा कीजिए। सूजन कम होने तक दिन में कई बार इसे दोहराएं।

लहसुन का करें सेवन

लहसुन में ऐंटीऑक्सिडेंट और ऐंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण को आसानी से दूर करते हैं। इसके लिए लहसुन की 2 या 3 कलियों का सेवन कीजिए। खाने में भी लहसुन का प्रयोग कीजिए। अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो लहसुन के तेल से दिन में 2 या 3 बार मालिश करें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

सेब का सिरका लगायें

सेब का सिरका लिंफ नोड की सूजन कम करने के लिए बहुत प्रभावशाली माना जाता है। यह शरीर के पीएएच लेवेल को बढ़ा देता है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही इसमें मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण से भी बचाते हैं। इसके लिए सेब के सिरके को बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर एक कपड़े को इसमें भिगोकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। इसे दिन में दो बार प्रयोग करें। इसके अलावा एक चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच शहद को पानी में मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।

Related Articles

Back to top button
Close