उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गैंगरेप के आरोप में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

गोरखपु/कुशीनगर, 20 जुलाई (हि.स.) : बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना कसया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार की भोर में थाना कसया अंतर्गत एक गांव की एक महिला शौच करने गई थी, तभी एक कार में सवार बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र गौतम और उनके दो साथी राम सिंगार व सागर आ गए। उन्होंने महिला को गाड़ी में खींच लिया। पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद बारी से बलात्कार किया।

करीब दो घंटे बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह थाना कसया पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी हरेंद्र गौतम व सागर को गिरफ्तार कर लिया है। सक आरोपी राम‌ सिंगार फरार है। वहीं एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश जारी है, लेकिन मामला संदेहास्पद है।

Related Articles

Back to top button
Close