उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मुंशीनगर में पांच झोपड़ियां जलकर राख

बरेली, 14 जून = जनपद के इज्जतनगर के मुंशीनगर में बीती आधी रात को अचानक झोपड़ियों में आग धधक उठी। जब तक लोग निकल कर भागे, तब तक दो झोपड़ी मालिक समेत पांच लोग झुलस गए। नाजुक हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें वहां पहुंचीं और देर रात आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों और महिलाओं समेत 24 को बचाया।

पीलीभीत बाईपास पर फीनिक्स मॉल के सामने मुंशीनगर बीडीए कॉलोनी में सड़क किनारे पांच झोपड़ियां बनी हुई हैं। देर रात करीब झोपड़ियों में किसी तरह से आग लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। बीडीए कॉलोनी के रहने वाले प्रीतम, राममूर्ती, शराफत, शनि और चंद्रपाल की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग से दो सिलेंडर भी फट गए। सारा गृहस्थी का सामान, हजारों रुपये, बिस्तर, अनाज सब जल गया। हादसे में राममूर्ती और प्रीतम गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा मुन्नी रियासत, सादाब समेत कई अन्य लोग भी झुलसे हैं। आग की लपटें उठने पर आस पास अफरा-तफरी का माहौल रहा।

…तो आज से पर्यटक नहीं सुन पाएंगे बाघों की दहाड़

बस्ती के लोगों का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने ही आग लगाई है। वह आए दिन पुलिस में शिकायत करता है। मुकदमे दर्ज कराता है। पिछले दिनों उसने छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। लोगों का आरोप है कि वह हम लोगों को यहां से भगाना चाहता है। इस वजह से उसने ही आग लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close