खबरेझारखंडराज्य

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान के परिजनों को दस लाख देगी झारखंड सरकार

रांची (ईएमएस)। झारखंड सरकार ने जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान सीताराम उपाध्याय के परिजनों को दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ईश्वर से शहीद के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दने की प्रार्थना की। दास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता उनके परिवार के साथ है। साथ ही राज्य सरकार उनके परिजनों को 10 लाख की राशि सहायता के तौर पर देगी।

Related Articles

Back to top button
Close