Home Sliderखबरेजम्मूराज्य

जम्मू : लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न

जम्मू, 06 अप्रैल = जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश व बफबारी के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण घाटी की ज्यादातर नदियों का पानी खतरे के निशान के समीप पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में सुधार की सम्भावना है।

गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अपने पूरे कर्मचाारियों को सर्तकता से स्थिति पर नज़र रखने के आदेश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार वीरवार को दक्षिण कश्मीर में संगम, श्रीनगर में राम मुंशाीबाग तथा उत्तरी कश्मीर में असहाम खतरे के निशान से थोड़ी नीचे ही बह रही हैं।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में फिरोजपुर धारा बहकर कुछ गावों के भीतर चली गई है। इन स्थानों पर राहत तथा बचाव की टीमें पहुंचकर अपना कार्य करने में जुटी हैं। इसी बीच भारी बारिश के कारण जामा मस्जिद के एक हिस्सा भी पानी में बह गया है।
इसी बीच जम्मू कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक सोनम लौटस ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा तथा शुक्रवार को मौसम बिल्कुल साफ होने की पूरी सम्भावना है। वहीं लगातार बारिश के कारण घाटी के निचले स्थानों में रह रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close