खबरेजम्मू

जम्मू : हिमस्खलन की दो घटनाओं में 6 जवानों की मौत, एक JCO सहित 6 को बचाया.

जम्मू, 26 जनवरी=  कश्मीर घाटी के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हुए हिमस्खलन के चलते सेना का एक कैंप इसकी चपेट में आ गया था जिसमें कई जवान दब गए थे। इनमें से तीन जवानों के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए जबकि एक जेसीओ सहित 6 लोगों को बचा लिया गया। इसी इलाके में हुई हिमस्खलन की एक और घटना में सेना के तीन जवानों के शव बरामद किए गए हैं। इस तरह गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के चलते अब तक 6 जवानों की मौत हो चुकी है।

सेना के कैंप में हुए हिमस्खलन में तीन जवानों के शव बरामद हुए हैं। एक दूसरे हिमस्खलन में इसी पोस्ट की ओर जा रही सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद भारी बर्फबारी औऱ खराब मौसम के बीच सेना का बचाव अभियान शुरू हुआ। खराब मौसम के कारण हो रही दिक्कतों के बीच सेना ने अब तक 3 जवानों के शव बरामद किए है।

मिली जानकारी के आधार पर कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में हुई दो हिमस्खलन की घटनाओं में सेना के अब तक 6 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक जेसीओ सहित 6 जवानों को बचा लिया गया है। सेना की ओर से अभी भी बचाव अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close